लाठीचार्ज प्रकरण, सरकार पर भड़के पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद, बोले-सभी ग्रामीण मेरे परिवार की तरह, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी अवगत कराएंगे, ग्रामीणों को परेशान नही होने देंगे
शाहजहांपुर में खुटार थाना क्षेत्र में गुरूवार को हुआ लाठीचार्ज अब तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद ने पदाधिकारियों के साथ खुटार क्षेत्र में गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। जयेश प्रसाद ने ग्रामीणों से अपील की है कि वह बगैर भय के अपने घरो में रहे और अगर पुलिस प्रशासन उनको प्रताड़ित करता है तो वह फोन करें, हम सब उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामीण मेरा परिवार है। इसमे किसी तरह की राजनीति नही है। उन्होंने कहा कि वह ग्रामीणों को न्याय दिलाने के लिए लखनऊ तक जाएंगे और इस प्रकरण से अखिलेश यादव को भी अवगत कराएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अंग्रेजो के राज में इतना जुल्म नही हुआ जितना आज किया जा रहा है।