चांपा: भैंसा बाजार के पास से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांजगीर की चांपा पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी बसंत कुमार सहिस को चांपा के भैंसा बाजार के पास से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भैंसा बाजार के पास में एक व्यक्ति महुआ शराब की अवैध बिक्री रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी।