जमुई: उत्पाद विभाग ने अलग- अलग जगहों से 35 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर व थाना से फरार एक तस्कर को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Mar 14, 2024 उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों से 35 लीटर अवैध शराब के साथ तीन तस्कर और उत्पाद थाना से फरार एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक ऑटो वाहन को भी जब्त किया गया है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।