गोपीकांदर पुलिस ने हाईवा चोरी कर भाग रहे एक चोर को हाईवा के साथ थाना क्षेत्र के दलदली गांव में दबोच लिया। बता दें कि जेएच 16 एच 2973 कोयला हाईवा के चालक जाहेद अंसारी महेशपुर थाना क्षेत्र बसकंदरी गांव का रहने वाला है| इन्होंने बताया कि काठीकुंड थाना क्षेत्र के जमनी दुकान में नाश्ता करने के लिए हाईवा में चाबी छोड़कर नाश्ता कर रहे थे|