गोपालगंज: डीएम पवन कुमार सिन्हा ने कहा- सदर व मांझा प्रखंड में लगेगा शिविर, लोगों की समस्या का होगा निपटारा
जिले के सदर व मांझा प्रखंड में प्रशासन के द्वारा शिविर लगाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही लोगों की समस्या का निपटारा करने का कार्य भी होगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी। इसको लेकर पंचायत स्तर पर पदाधिकारी को तैनात किया गया है। इसकी जानकारी कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम पवन कुमार सिन्हा ने सोमवार की दोपहर तीन बजे दी।