सिराथू: दिलावलपुर नहर पर शादी में जा रहे लोगों की कार लोहे के बिजली पोल से भिड़ी, 9 घायल, 7 को जिला अस्पताल किया गया रेफर
शुक्रवार दोपहर सैनी थाना इलाके के दिलावलपुर नहर पर एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे हुए बिजली के लोहे के पोल में जा भिड़ी है।घटना में कार सवार नौ लोग घायल हो गए हैं। सभी को कड़ा अस्पताल भेजा गया हालत ठीक ना देखते हुए सात लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष से कार खखरेरू शादी के कार्यक्रम में जा रही थी।घायलों का इलाज चल रहा है।