सिराथू: दिल्ली से अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन में भरवारी में आई खराबी, परेशान हुए यात्री, लोको पायलट ने किया ठीक
भरवारी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम दिल्ली से अलीपुरद्वार जाने वाली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में खराबी आ गई। भरवारी रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन लगभग 15 मिनट तक खड़ी की गई।इस दौरान ट्रेन के यात्री गर्मी से हलकान हुए हैं।लोको पायलट ने सूचना स्टेशन अधीक्षक और मास्टर को दिया। लोको पायलट ने इंजन की खराबी को ठीक किया तब ट्रेन आगे को रावण की गई है।