किशनगंज: सीताबाड़ी में कांवड़ियों का स्वागत किया गया
सीताबाड़ी स्थित लक्ष्मण जी मंदिर परिसर में कांवड़ियों का स्वागत किया गया। कांवड़ लेकर यात्रा पर निकले कांवड़ियों के मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों को जलपान कराया गया तथा भगवान शिव और लक्ष्मण जी के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।