जलालाबाद: खुर्शीद नगर में घर में घुसकर लाठी-बांका से किया हमला, पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस
शाहजहांपुर जिले के थाना अल्हागंज के खुर्शीद नगर गांव में 27 मार्च रात लगभग 10 बजे एक पारिवारिक झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। ग्रामीण नन्हे सिंह (पुत्र रामचंद्र) के घर में घुस आए पड़ोसी रंजीत सिंह और अजीत सिंह (पुत्र रामप्रकाश) ने गाली-गलौज की, हाथ में लाठी व बांका लहराए और जमकर पिटाई की। नन्हे के दाहिने हाथ पर खुली चोट लगी