छतरपुर नगर: कलेक्टर ने कहा: समाजसेवी संगठन जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में करें सहयोग
छतरपुर में आज 11 मई सुबह करीब 11:30 बजे कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा दृष्टि योजना अंतर्गत पंख कार्यक्रम के तहत स्वैच्छिक संगठनों की बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले के 48 स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कलेक्टर ने संगठनों से शासन की योजनाओं की जानकारी लोगो तक पहुचाए।