दादरी: गौर सिटी-2 सोसाइटी में फ्लैट की बालकनी से छलांग लगाकर 74 वर्षीय बैंक के रिटायर्ड अधिकारी ने की आत्महत्या
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गौर सिटी टू सोसाइटी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 74 वर्षीय बैंक के रिटायर्ड अधिकारी ने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मूल रूप से 74 वर्षीय विश्वामित्र शर्मा के रूप में हुई है।