दादरी: बिसरख क्षेत्र में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर चलाया विशेष अभियान, वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार को बिसरख क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विशेष अभियान के तहत प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बिसरख में दुकानदारों के साथ वार्ता कर उन्हें प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया।