राजगढ़: जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए राजगढ़ जिला पंचायत सीईओ ने जल निगम एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग की समीक्षा की
राजगढ़ जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले ने द्वारा मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे करीब जल निगम एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक जिला पंचायत कार्यालय में ली। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ने ग्रीष्मकालीन अवधि में पेयजल व्यवस्था, जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।