राजपुर: स्वच्छता पर्यवेक्षक चयन में अनियमितता का आरोप, उप विकास आयुक्त ने की सुनवाई; मानदेय भुगतान का निर्देश
Rajpur, Buxar | Jun 12, 2026 बक्सर जमुनी डिहरा, रसेन पंचायत के निवासी ज्योति प्रकाश द्वारा स्वच्छता पर्यवेक्षक चयन में अनियमितता की शिकायत पर उप विकास आयुक्त बक्सर ने शुक्रवार को सुनवाई की। इसको लेकर आईपीआरडी द्वारा 8:00 बजे संध्या में अपडेट जारी कर जानकारी दी गई है। परिवादी का आरोप है कि बिना पक्ष सुने उन्हें स्वच्छाग्रही पद से हटाकर दूसरे को पर्यवेक्षक चुना गया।