मिहींपुरवा: जालिम नगर चौकी पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल, पुलिस का दावा- पुराना वीडियो, जांच जारी
मोतीपुर थाना क्षेत्र की जालिम नगर पुलिस चौकी के ठीक सामने वाहनों को रोककर अवैध वसूली का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग चौकी के सामने से गुजरने वाले वाहनों को रोकते हुए दिख रहे हैं। आरोप है कि इनमें एक होमगार्ड और कुछ निजी युवक शामिल हैं, जो वाहन चालकों से कथित रूप से अवैध धन वसूल रहे हैं। पुलिस ने बताया वीडियो पुराना है जांच की जा रही