पटियाली: ग्राम कुढ़ा में शिक्षक दिवस के अवसर पर विधवा एवं वृद्ध महिलाओं को किया सम्मानित, बांटे अंग वस्त्र
पटियाली क्षेत्र के ग्राम कुढ़ा में शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय खटीक समाज जागृति महासभा के पदाधिकारियों द्वारा कश्मीर सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र में विधवा व वृद्ध महिलाओं को सम्मानित किया गया। और उन्हें अंग वस्त्र एवं साड़ियां वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन संगठन के जिला उपाध्यक्ष यशवीर सिंह ने किया और अपने समाज के लोगों को एक जुट रहने का आग्रह किया।