पटियाली: सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद में व्यक्ति के साथ मारपीट, पुलिस ने मामला किया दर्ज
सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के मौहल्ला सुभाष नगर की रहने वाली महिला गुड्डो देवी पत्नी कुलदीप ने सिढ़पुरा थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनका बेटा इतवारी लाल बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी बच्चों में आपस में झगड़ा हो गया। उनके पति कुलदीप ने बच्चों को अलग-अलग कर दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर दीपक, पप्पू, पूनम और दीपक के साले ने उसके पति से मारपीट की।