💥मानव-हाथी संघर्ष रोकने की तैयारी, बाँधवगढ़ के वनकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण
जंगली हाथियों की बढ़ती मौजूदगी के बीच बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व के 5 वन रक्षकों सहित मध्य प्रदेश के 30 वनकर्मियों ने पश्चिम बंगाल में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में मानव-हाथी संघर्ष कम करने, हाथियों के व्यवहार अध्ययन और आधुनिक प्रबंधन तकनीकों की जानकारी दी गई। यह पहल वनकर्मियों की क्षमता बढ़ाने के साथ ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी मददगार होगी।
रिपोर्ट - दीपक वर्मा, उमरिया
#Bandhavgarh
#UmariaNews
#BandhavgarhTigerReserve
#MPNews
#wildlifeindia