चाईबासा। बुधवार को शाम पांच बजे गितिलपी चौक में हुई भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान के कारण सड़क किनारे खड़ा एक बड़ा पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से वहां से गुजर रही एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवा के कारण पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।