बहराइच: थाना दरगाह पुलिस ने चोरी से संबंधित मुकदमे में वांछित 2 अभियुक्तों और 1 बाल अपचारी को किया गिरफ्तार
थाना दरगाह पुलिस ने गुल्लाबीर मन्दिर के पास हमजापुरा मोड़ के निकट से चोरी से संबन्धित मुक़दमे में वांछित दो अभियुक्तों व एक बाल अपचारी को रविवार को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ ने रविवार शाम करीब 5.30 बजे बताया की अभियुक्तों के पास से पुलिस ने एक ई-रिक्शा, एलईडी टीवी दो मोटर व बर्तन आदि बरामद किए हैं।