बहराइच: नगरौली गांव में जंगली जानवर के हमले में बुजुर्ग महिला घायल, इलाज जारी
रेउसा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरौली गांव की रहने वाली बुजुर्ग महिला खेत से बकरी भगाने के लिए गई थी। तभी अचानक उस पर जंगली जानवर ने हमला करके घायल कर दिया। आवाज सुनकर दौड़े परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उसे बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही हालत स्थिर बनी हुई है।