बहराइच: महजनी स्कूल के पास साले ने जीजा को मारा चाकू, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
कोतवाली नगर इलाके के महाजनी स्कूल के पास एक साले ने अपने जीजा को चाकू मार दिया जिसके बाद जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल लुकमान ने रविवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि उस पर उसके साले ने चाकू से हमला कर दिया है जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया है।