प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय ने लेखाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश को न मानते हुए पिछले चार माह से दिव्यांग शिक्षकों का इंक्रिमेंट न लगाना कहीं न कहीं भ्रष्टाचार को उजागर करता है,उन्होंने शिक्षक हितों को ध्यान में रखते हुए लेखाधिकारी को तीन कार्य दिवस में शिक्षकों का इंक्रिमेंट लगाने की मांग कियाहै