रौन: कृष्णा नगर में मामूली बात पर युवक ने महिला से की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Ron, Bhind | Apr 11, 2026 भिंड के देहात थाना इलाके के कृष्णा नगर में मामूली सी बात को लेकर आरोपी युवक ने महिला के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गया जिस बात की शिकायत पीड़िता ने आज शनिवार के रोज शाम 6:00 बजे देहात थाना पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है