अररिया: अररिया नगर परिषद में देर शाम सफाई कर्मी को उनकी मांग पर संज्ञान लेते हुए नप इओ ने दिया आश्वासन
Araria, Araria | Mar 29, 2025 बिहार लोकल बॉडीज इंप्लॉइज फेडरेशन संघ के बैनर तले नगर परिषद में दैनिक भत्ता पर कार्य कर रहे सफाई कर्मियों ने संघ के जिलाध्यक्ष पवन मल्लिक के नेतृत्व में हड़ताल पर डटे देखे गए. जिसमें उनके द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया जा रहा था. इस कारण शहर की साफ सफाई की व्यवस्था काफी चरमरा गई.