अररिया: पटना हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति ने मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर पहुंचकर मां काली की पूजा की और नानु बाबा से आशीर्वाद लिया
Araria, Araria | Mar 29, 2025 पटना हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अशोक कुमार पाण्डेय ने शनिवार की शाम विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने मां खड्गेश्वरी महाकाली और बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की। न्यायमूर्ति ने बिहार की सुख, समृद्धि और शांति के लिए मां काली से प्रार्थना की, साथ ही बाबा खड्गेश्वरनाथ का जलाभिषेक भी किया।