मुंगावली: मुंगावली के वार्ड नंबर 8 में घर में लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख
मुंगावली के वार्ड नंबर 8 में देर रात एक घर में आग लग गई। घटना सरस्वती बाई पत्नी रज्जुलाल कुशवाह के बगीचे में बने कच्चे मकान की है, जहां शुक्रवार-शनिवार की दारमियानी रात लगभग एक बजे अचानक आग भड़क उठी। उस समय पास ही श्रीराम कुशवाह सो रहे थे, जिन्होंने उजाला देख तुरंत शोर मचाया। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।