टाटगढ़: नरबदखेड़ा में गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया
Tatgarh, Ajmer | Oct 2, 2024 ग्राम पंचायत नरबदखेड़ा में बुधवार सुबह 11 बजे से विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी,लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया। ग्राम सभा में विकास कार्य के प्रस्ताव लिए गए। ग्राम पंचायत क्षेत्र के गांवो में हो रहे निर्माण कार्यो की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही राजस्थान शासन द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं से भी लोगों को अवगत कराया गया।