गाण्डेय: गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गांडेय थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस का विशेष छापामारी अभियान
Gandey, Giridih | May 21, 2026
गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर गांडेय थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पिछले दो दिन में 8 वारंटियों को गिरफ्तार करके गिरिडीह जेल भेज दिया। गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे तीन वारंटियों को भेजा गया जबकि बुधवार को 5 वारंटियों को भेजा गया था।