बॉलीवुड स्टार डेजी शाह दोपहर दो बजे पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर पहुंची। यहां आने पर पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कीे महिला विंग ने उनका स्वागत किया। मौके पर महिला विंग की अध्यक्ष प्रियंका सिंघानिया, सचिव शिखा अग्रवाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन टीना आनंद समेत अन्य मौजूद थे।