मेदिनीनगर (डालटनगंज): पंचमुहान के पास महिला से सोने की चेन छीनकर भाग रहे युवक को दुकानदारों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
मेदिनीनगर शहर के पंचमुहान के पास शनिवार दोपहर दो बजे एक महिला के सोना का चैन छीनकर भाग रहे एक युवक को स्थानीय दुकानदारों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार एक महिला बाजार में खरीदारी करने आई थी। दो युवक महिला के पीछे पड़े हुए थे। मौका पाते ही दोनों युवक महिला के गले से सोने का चैन छीन कर भागने लगे।