चित्तौड़गढ़: विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की अनुशंसा पर 21 करोड़ से अधिक की स्वीकृतियां जारी की गईं
विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की अनुशंसा पर डीएमएफटी मद से सड़कों और विद्यालयों में प्रार्थना हॉल निर्माण के लिए 21 करोड़ से अधिक की स्वीकृतियां जारी की गई हैं। इनमें 20 कार्यों पर 19 करोड़ 82 लाख की लागत से विभिन्न कार्य होंगे।