कैंपियरगंज: मछलीगाँव चौकी पर डीजे संचालकों के साथ बैठक, केवल 2 साउंड बॉक्स की अनुमति, नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
आगामी त्योहारों के मद्देनजर,क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कैम्पियरगंज थाना अन्तर्गग मछलीगांव चौकी में समस्त डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों और शासन के नियमों से सभी डीजे संचालकों को विस्तार से अवगत कराया गया।जिसमे ध्वनि प्रदूषण के बारे में बताया गया।