उभांव थाना के बेल्थरा बाजार गांव के पास सिकंदरपुर मार्ग पर दोपहर 1 बजे के आसपास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से अचानक बाइक टकरा गई। जिससे बाइक सवार निर्मला देवी 35 वर्ष पत्नी शेषनाथ, शिवबोध राजभर 30 वर्ष, एवं ढाई माह का शिवांश ग्राम कठौरा सिकंदरपुर निवासी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।