अशोक नगर: तेज रफ्तार का कहर राजमाता चौराहा पर पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर
अशोकनगर शहर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। राजमाता चौराहा के पास पैदल जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक गुना के नानीपुरा निवासी 40 वर्षीय हल्के आदिवासी शुक्रवार रात करीब 10 बजे राजमाता चौराहा से स्टेशन की ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।