माकड़ी: संयुक्त टीम की तत्परता से उलेरा में बाल विवाह रुका, समझाइश के बाद परिजन हुए सहमत
माकड़ी विकासखंड के ग्राम उलेरा में प्रशासन की संयुक्त टीम ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक बाल विवाह रुकवाया। जांच में वर की आयु विवाह के लिए निर्धारित कानूनी उम्र से कम पाई गई। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाइश दी, जिसके बाद परिजनों ने बालिग होने पर ही विवाह कराने की सहमति दे दी।