घाटमपुर: सजेती में मार्शल और कार की टक्कर, 1 व्यक्ति की मौत और 12 घायल
सजेती थाना क्षेत्र में मुगलरोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कुआंखेड़ा के पास फीगो कार और मार्शल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मार्शल में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए।थाना प्रभारी ने रविवार रात 11बजे बताया दुर्घटना में रामराज की मृत्यु हुई है।12 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।अन्य कार्रवाई की जा रही है