BSF के ASI अभय सिंह शेखावत का ड्यूटी के दौरान निधन, आज निकलेगी तिरंगा यात्रा
झुंझुनूं। जिले के बड़ागांव निवासी BSF के ASI अभय सिंह शेखावत का त्रिपुरा में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वे त्रिपुरा में तैनात थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
वीर जवान के निधन की सूचना मिलते ही परिवार, गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अभय सिंह शेखावत की पार्थिव देह आज दोपहर करीब 1 बजे बड़ागांव कॉलेज बस स्टैंड पहुंचेगी। BSF के वीर जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए युवाओं द्वारा आज तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। #viral #jhunjhunu #trending #reels #insta