घोसवरी: घोसवरी प्रखंड के सम्यागढ़ थाना में जनता दरबार के दौरान हंगामा, सीओ पर गोली मारने की धमकी का आरोप
Ghoswari, Patna | Aug 10, 2025 घोसवरी प्रखंड के साम्यागढ़ थाना में रविवार को 11बजे लगे जनता दरबार में अचानक हंगामा होने लगा।जब कुछ लोगों ने अंचलाधिकारी पर गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। दरअसल मामला कुर्मीचक में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर है।कुर्मीचक में 20 बिगहा जमीन को लेकर विवाद है।एक पक्ष सुनील कुमार का कहना है कि उसकी पुश्तैनी जमीन पर गांव कुछ दबंगों ने कब्जा किए है।