मंगलवार शाम 6:00 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक की छात्रा ने वनस्पति विज्ञान विभाग के एक प्रोफेसर पर छेड़छाड़ तथा धमकाने की आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत अमरकंटक थाने में दर्ज कराई। शिकायतकर्ता छात्रा ने बताया कि प्राध्यापक के बुलाई जाने पर वह उनके केबिन में गई जहां उन्होंने अश्लील हरकत की।