बदरवास: झरना सरकार परिसर टामकी में पारंपरिक मेला और दंगल प्रतियोगिता संपन्न, देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम टामकी स्थित झिरना सरकार परिसर में पारंपरिक भव्य मेला एवं दंगल प्रतियोगिता का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस आयोजन में ग्वालियर, दिल्ली सहित देशभर से आए नामी पहलवानों ने भाग लिया।और अपनी दमखम का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया।इस मेले में रस्साकस्सी, नाल प्रतियोगिता, दंगल व कुश्ती जैसे खेल संपन्न हुए।