बदरवास: अटलपुर गांव के पास सड़क हादसे में श्योपुर के नायब तहसीलदार और पटवारी घायल, जिला अस्पताल रेफर
बुधवार की सुबह 7/8 बजे के बीच शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे पर अटलपुर गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस सड़क हादसे में श्योपुर जिले के नायब तहसीलदार, पटवारी सहित कार का ड्राइवर घायल हो गया। यह सभी लोग शासकीय कार्य से भोपाल जा रहे थे। आज सुबह करीब 7/8 बजे उनकी कार के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया।