बदरवास: बदरवास जनपद शिक्षा केंद्र का ब्लॉक स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह बीटी पब्लिक स्कूल में आयोजित
बदरवास कस्बे के बारई रोड़ पर स्थित BT पब्लिक स्कूल में आयोजित विकासखंड स्तरीय जनपद शिक्षा केंद्र बदरवास के प्रतिभा सम्मान समारोह वर्ष 2025 का आयोजन हुआ।इस दौरान प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया गया।इस कार्यक्रम में 30 प्राइवेट स्कूलों के कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं में अपने विद्यालय में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।