बदरवास: नेशनल हाईवे पर सुमेला गांव के पास अज्ञात भारी वाहन ने 3 गायों को कुचला, मौके पर हुई मौत
बदरवास थाना क्षेत्र ने अंतर्गत आने बाले नेशनल हाईवे पर स्थित सुमेला गांव के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। शिवपुरी से गुना की ओर जा रहे एक अज्ञात भारी वाहन ने सड़क किनारे बैठी तीन गायों को बेरहमी से रौंद दिया, जिससे तीनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई।पूर्व में भी इसी स्थान पर कई गायों की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है।