बदरवास: लुकवासा में एसबीआई बैंक के पास दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल
लुकवासा कस्बे में एसबीआई बैंक के पास आज देर शाम दो बाइको के बीच आमने-सामने की भिंडत में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक घटना में घायलों की पहचान घनश्याम जाटव निवासी चकरा भड़ौता, दशरथ जाटव निवासी चितारा सहित एक वृद्ध के रूप में हुई है।