उनियारा: उनियारा में पुलिस ने अवैध हथियारों का जखीरा किया बरामद, 5 लोगों को किया गिरफ्तार
Uniara, Tonk | May 12, 2026 उनियारा में पुलिस ने अवैध हथियारों का जखीरा बरामद करते हुए लोगों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को दोपहर 3 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार उनियारा डीवाईएसपी आंकाक्षा चौधरी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 अवैध हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद की है। टीम ने उनियारा व बनेठा में दबिश देकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।