सदर: वाराणसी में मजदूरों का प्रदर्शन रोका गया, भारी पुलिस बल तैनात
Sadar, Varanasi | Apr 16, 2026 वाराणसी में मजदूरों का प्रदर्शन रोका गया, भारी पुलिस बल तैनात नोएडा में हुए मजदूरों के बड़े विरोध प्रदर्शन के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी है। इसी कड़ी में आज प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत वाराणसी में भी मजदूर संगठनों ने प्रदर्शन की तैयारी की, लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए इसे होने से पहले ही रोक दिया।