लोहरदगा: लोहरदगा समाहरणालय में जन समस्याओं पर बैठक, उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश
लोहरदगा के उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने सोमवार अपराह्न लगभग 3 बजे नए समाहरणालय सभागार में जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जन समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी विभागीय पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में आमजन से मिलने का समय निर्धारित करें और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।