कौंच: तिलकनगर में अवैध जुआ संचालन से मोहल्लेवासी परेशान, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, कोतवाली प्रभारी से कार्रवाई की मांग
Konch, Jalaun | Apr 2, 2026 कोंच क्षेत्र के तिलक नगर नरिया मोहल्ले में अवैध रूप से जुआ खिलाए जाने का मामला सामने आया है, मोहल्ले के दर्जनों निवासियों ने गुरुवार सुबह 11 बजे कोतवाली प्रभारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है, आरोप है कि मोहल्ले के ही एक व्यक्ति बाहरी लोगों को बुलाकर कई दिनों से जुआ संचालित कर रहे हैं, जिसमें अन्य लोगों के शामिल होने की भी बात कही गई है।