हज़ारीबाग: हजारीबाग पुलिस को मिली 42 हाई-स्पीड बाइक, अब अपराधियों की खैर नहीं!
हजारीबाग पुलिस को मिली 42 हाई-स्पीड बाइक, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा। झारखंड पुलिस ने कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए हजारीबाग पुलिस को 42 नई हाई-स्पीड बाइक सौंपी हैं। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी पुलिस तेजी से पहुंचकर अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई कर सकेगी।